रूपनगर में स्कूल इको-क्लबों के लिए क्लस्टर स्तरीय कार्यशाला का सफल आयोजन
रूपनगर, 26 अगस्तपर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम 2025 के अंतर्गत आज दशमेश अकादमी, श्री आनंदपुर साहिब, जिला रूपनगर में स्कूल इको-क्लबों के लिए क्लस्टर स्तरीय अभिविन्यास कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह कार्यशाला जिला शिक्षा अधिकारी (एस.ई.ओ.) श्री प्रेम कुमार मित्तल के नेतृत्व और जिला पर्यावरण शिक्षा समन्वयक सुखजीत सिंह की देखरेख में आयोजित की गई।…
